Friday 3 May 2013


भारत और इण्डिया में इतना ही अंतर पाया है |
भारत में संस्कार मिले इण्डिया को नंगा पाया है ||

भारत में रावण भी आदर्शवादी कहलाया है |
इण्डिया में महेश भट्ट , राम जेठमलानी जैसो का साया है ||

भारत में माँ पिता भाई बहन ने अपनाया है |
इण्डिया में जीते जी माँ बाप को मारा हुआ बतलाया है |( मम्मी एंड डैड )

भारत में काका काकी ताऊ ताई का प्रेम मिला |
इण्डिया में अंकल आंटी का ही खेल दिखा ||

भारत में सत्य , शौर्य , सनातन की छाप दिखी |
इण्डिया में हर कोने पर पान बीडी की दूकान सजी ||

भारत में लक्ष्मी बाई अंग्रेजो से खूब लड़ी |
इण्डिया में निर्भया की अस्मत रोज लुटी ||

भारत में मंगल पांडे , चंद्रशेखर अमर हुए |
इण्डिया में अनशन करने वाले आम आदमी की निकल पड़ी ||

भारत में कश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरा राष्ट्र हमारा है |
इण्डिया में देशद्रोही गिलानी , प्रशांत ,अरुंधती और ओवैसी ने ललकारा है ||

भारत में माँ पिता के रूप में स्वयं देवता है |
इण्डिया में बच्चो से माँ पिता का आँचल छुटा है ||

भारत में विभिन्न प्रकार के पोष्टिक आहार है |
इण्डिया में पिज्जा बर्गर चाउमीन करता बीमार है ||

भारत में चारो ओर हरियाली ही हरियाली है |
इण्डिया में दम घोटू बिल्डिंगों का मकडजाल है ||

भारत में सुख है चैन है प्रेम और मेल है |
इण्डिया में सारे रिश्ते नाते जैसे एक खेल है ||

भारत में सीने से लगा कर रखने वाली प्यारी माँ है |
इण्डिया में ट्रोली में घुमाने वाली फेयर एंड लवली वाली मौम है ||

भारत में अच्छा बुरा समझाने वाले अपने है |
इण्डिया में सो काल्ड इन लॉ फैमली के सपने है ||

भारत में हम सब केवल और केवल भारतवासी है |
इण्डिया में ब्रिटिश इण्डिया से अलग हुए निवासी है ||

भारत में हम सनातनीयों का अमर स्थान है |
इण्डिया में बांग्लादेश और पाकिस्तानियों की भरमार है ||

भारत मुझको जान से प्यारा है |
भारत मुझको मेरे सम्मान से प्यारा है ||

मैं विशुद्ध भारतीय हूँ ,,,,, इन्डियन नहीं

_______________________

कैसे india हर दिन भारत पर हावी हो रहा है ??
यहाँ देखे must click !
वन्देमातरम !

No comments:

Post a Comment