Friday 26 April 2013

























अरे भैया…..नारे लगाने, उछल कूद करने और मोमबत्ती जलाने से कुछ नहीं होगा। अब सीधे क्रांति होनी चाहिए। मैंने ये बात 16 दिसम्बर वाली घटना के वक्त भी कहा था और आज फिर कह रहा हूँ। 16 दिसम्बर वाली घटना के वक्त इतना बड़ा आन्दोलन हुआ था, लेकिन क्याहुआ…..टांयीं-टांयीं फिश… मतलब ठेंगा मिला !! वो तो मिलना ही था। मैंने उस दिन अपने लेख में भी लिखा था की तुम लोग कितनी भी उछल कूद और मोमबत्तियां जला लो कुछ भी नहीं होने वाला। आज मै फिर कह रहा हूँ की इस प्रदर्शन से भी कुछ नहीं होने वाला, अभी भी कहीं न कहीं देश के बहुत से कोनो में बलात्कार हो रहे होंगे लेकिन बिकाऊ मीडिया तो सिर्फ दिल्ली में ही सक्रिय है बाकी देश में तो है ही नहीं, तो उन घटनाओ के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। आप उस बलात्कार करने वाले को बीच चौराहे पे फांसी दे दो, मै दावे के साथ (100% ) बोल सकता हूँ की बलात्कार की घटनायें कम नहीं होंगी, आज 4 हुए तो कल 8 हो जायेंगे। वास्तव में इन घटनाओं का जिम्मेदार हमारे नैतिक मूल्यों का पतन भी है। और इन नैतिक मूल्यों के पतन का जिम्मेदार कौन है (?) कभी सोचा है आपने (??) अगर नहीं सोचा है तो आज से सोचना शुरू कर दीजिये। मै आपको सबसे अच्छा उदाहरण देता हूँ .......आप सभी अपने-अपने घर में आजतक न्यूज़ चैनल देख रहे होंगे, ऐसा लग रहा है की सारी नैतिकता और चरित्र इसी चैनल के पास है....लेकिन वास्तव में जिसे आप अपना सबसे पसंदीदा चैनल कहते हो वो ही समाज में बलात्कार की घटनाओं के लिए सबसे बड़ा जिम्मेदार है। अब आप पूछोगे ये भला कैसे हो सकता है, ये तो सबसे तेज चैनल है ......सबसे तेज .... हा हा हा (:P)…. अरे भैया मै सच बोल रहा हूँ.....अगर आपको भारत की सबसे बड़ी पोर्न साईट देखनी हो तो आप www.aajtak.com पे चले जाइये। (आजतक चैनल की अश्लील वेबसाइट की फोटो यहाँ पर डालने के लिए माफ़ी चाहता हूँ, आखिर सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए)…..ये चैनल औरतों और बच्चियों को सिर्फ भोग की वस्तु समझता है.....इसके अलावा इनका सबसे बड़ा सहयोगी इंडिया टुडे ग्रुप ....वो तो इनसे भी बड़ा गया गुजरा है इंडिया टुडे की हर मैगज़ीन के फ्रंट पेज पर एक नंगी महिला की फोटो तो जरुर रहेगी .....अरे भैया विदेशो से करोड़ों-अरबो का फण्ड जो मिल रहा है जिससे की भारतीय संस्कृति के चारित्रिक पतन की दास्तान लिखी जा सके। तो बलात्कार जैसी घटनाओं के लिए अश्लील विज्ञापन का सबसे बडा हाथ है इसमें...!! बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकना है तो आजतक चैनल और इंडिया टुडे ग्रुप पे प्रतिबन्ध लगा दो। क्योंकि समाज में सबसे अधिक अश्लीलता यही फैलाते हैं। इसी प्रकार नवभारत टाइम्स और भास्कर ऑनलाइन न्यूज़ वेबसाइट है जो न्यूज़ की बहाने advertisement की दुकान चला रहे है, ज्यदा लोगो को वेबसाइट की ओर आकर्षित करने के लिए न्यूज़ कम और पोर्न ज्यादा परोसते है, यानी लोग इन साईट पर जाते है न्यूज़ पढने मगर गंदे न्यूज़ और चित्र से पतंगे की तरह पोर्न में चले जाते है।

कृपया पेड मीडिया और इंडिया टुडे ग्रुप के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को देखें –https://www.youtube.com/watch?v=dZ6jlAljyuM

तथा लेख को विस्तृत रूप में समझने के लिए कृपया इस लिंक पे क्लिक करें –
http://www.facebook.com/photo.php?fbid=451631064911854&set=a.117998244941806.22225.100001948926061&type=1&relevant_count=1 

No comments:

Post a Comment